Breaking News
Untitled design - 1

रायपुर@अपराधियों पर नकेल कसने राजधानी पुलिस एक्शन मोड में

Share


रायपुर,05 दिसम्बर 2023 (ए)।
एसएसपी के निर्देश पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई व सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अपराधों व अपराधियों पर नकेल कसने पुलिस एक्शन मोड में आ गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित फोर्स द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग की जा रहीं है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply