पुलिस अधीक्षक ने स्थानतरण आदेश जारी कर चार निरीक्षक एक उप निरीक्षक दो सहायक उप निरीक्षक को किया इधर से उधर
सुरजपुर,05 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। आचार संहिता हटते ही पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए चार निरीक्षक एक उप निरीक्षक दो सहायक उप निरीक्षक को इधर से उधर किया है। प्रभावित निरीक्षकों में विमलेश दुबे को सायबर सेल से थाना प्रभारी सुरजपुर लक्ष्मण सिंह ध्रुव थाना सुरजपुर से सायबर सेल राजेंद्र साहू थाना झिलमिली से थाना भटगांव एफ कुजूर थाना भटगांव से थाना झिलमिली उप निरीक्षक राजाराम राठिया रक्षित केंद्र से प्रभारी यातायात सहायक उप निरीक्षक सुनील सिंह प्रभारी यातायात से चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक चौकी लटोरी से रक्षित केंद्र स्थांतरण किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur