कांग्रेस ने की घोषणा
तेलंगाना के सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम पर लगी मुहर
सात दिसंबर को तेलंगाना के सीएम पद की शपथ लेंगे रेवंत रेड्डी
नई दिल्ली,05 दिसम्बर 2023 (ए)। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह सात दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की।
रेवंत रेड्डी का मुख्यमंत्री बनना पहले से तय माना जा रहा था, जिसपर पार्टी ने आज मुहर लगा दी है। इससे पहले हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था और सीएम नियुक्त करने का आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया था।
रेवंत रेड्डी के नाम पर
पार्टी ने लगाई मुहर
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी को चुना है। रेवंत रेड्डी पीसीसी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
कांग्रेस ने तेलंगाना के
लोगों को दिलाया भरोसा
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रेवंत रेड्डी एक प्रभावशाली नेता हैं, जिन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छा प्रचार किया। हमें पूरा यकीन है कि इस सरकार की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं और उन्हें दी गई गारंटी को पूरा करना होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur