Breaking News

कोरबा,@मोटर मैकेनिक की खून से लथपथ लाश मिलने से जांच में जुटी पुलिस

Share


कोरबा,04 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के सिरकी मोड़ इलाके का है जहां एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक मैकेनिक की उसके ही गैरेज के बाहर खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया द्य इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त निकोलस टोप्पो (36 वर्ष) के रूप में की गई है । जो की मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था । घटनास्थल की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी ने निकोलस के सिर पर ईंट पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है । मामले में दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर निकोलस टोप्पो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस और साइबर सेल की टीम हत्यारे की तलाश में जुटी हुई हैं की आखिर किसने और किन कारणों के कारण उसकी हत्या की गई ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply