Breaking News

सूरजपुर@बुजुर्ग महिला की हत्या

Share

सूरजपुर,02 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जोबगा में एक शराबी दामाद ने अपने सास की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है।आरोपी की दिमागी हालत ठीक नही होने की बात कही जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोबगा में आज दोपहर में विनोद सिंह नामक युवक सनक गया और अपनी पत्नी प्रेमलता को मारने दौड़ाया पर वह भाग गई इसी बीच प्रेमलता की माँ 60 वर्षीय शोभा बाई बीच मे आ गई और विनोद ने उसे आव देखा न ताव कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।बताया जाता है कि आरोपी विनोद की कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नही थी जिससे वह पागलो जैसी हरकत करता रहता था। सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply