Breaking News

दंतेवाड़ा@नक्सलियों ने फूं का डामर प्लांट

Share


कई वाहन भी जलकर राख


दंतेवाड़ा,27 नवम्बर 2023 (ए)।
नक्सल प्रभावित बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने भांसी डामर प्लांट को आग के हवाले कर दिया।जिसमें प्लांट के साथ-साथ 14 वाहन भी जलकर राख हो गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।
भांसी डामर प्लांट में देर रात पचास से अधिक नक्सली पहुंचे और आगजनी की। इस दौरान नक्सलियों ने डामर प्लांट के साथ- साथ 4 हाईवा, 2 शिफ्टर, 2 पानी टंकी, 1 मिक्सर मशीन, 1 एजाक्स, 1 पिकअप, 3 हाइड्रा और एक डीजल गाड़ी को आग के हवाले किया। वहीं आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पहाड़ की ओर भाग निकले।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply