Breaking News

रायपुर@बस 3 दिसंबर का है इंतजार

Share


रमन सिंह ने कहा राजनांदगांव के साथ हुआ पक्षपात


रायपुर,
26 नवम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर विकास बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया जा रहा है। अब बस 3 दिसंबर का इंतजार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार में राजनांदगांव के साथ पक्षपात हुआ है, राजनांदगांव से विभिन्न शासकीय कार्यालयों को हटाकर जिले के विकास को बाधित किया गया और अब आचार संहिता के दौरान महुआ फूल प्रसंस्करण इकाई को राजनांदगांव से पाटन ले जाया जा रहा है जो एक बार फिर राजनांदगांव के साथ हो रहे पक्षपात का प्रमाण बनकर खड़ा है।
आगे उन्होंने लिखा, अब बस 3 दिसंबर का इंतज़ार है। बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजनांदगांव समेत पूरे प्रदेश के रुके विकास को एक बार फिर गति मिलेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply