दंतेवाड़ा,25 नवम्बर 2023 (ए)। बस्तर फाइटर में तैनात महिला की बहन के साथ रेप और मर्डर का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
गीदम थाना क्षेत्र के जोड़ातरई में हुई सनसनीखेज वारदात का खुलासा 4 दिन बाद भी नहीं हुआ।
यहां एक महिला का रेप कर पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। अब इस मुद्दे पर सियासी रंग भी चढ़ने लगा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओजस्वी मंडावी के साथ महिला मोर्चा पीडç¸त परिवार से मिला। इस घटना की घोर निन्दा की और कहा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें, यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगी। मृतक युवती घर से मेला गई थी। वहां से जब तड़के घर की ओर आ रही थी । उसी दौरान उसके साथ रेप किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्थर से चेहरे और शरीर पर वार भी किए गए। वारदात को घर से महज 150 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है।
इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस सभी एंगल को खंगाल रही है। मृतक युवती की दो बहन और एक भाई है। एक बहन बस्तर फाइटर, एक डीआरजी और बतौर होमगार्ड पुलिस की सेवा कर रहे हैं। पुलिस इन सभी से भी पूछताछ कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur