नक्सलियों ने किया फिलिस्तीन पर की जा रही कार्रवाई का विरोध
बस्तर,25 नवम्बर 2023 (ए)। बस्तर में नक्सलियों ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से नक्सलियों ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। इजराइल की तरफ से फिलिस्तीन के लिए की जा रही कार्रवाई का विरोध किया है।
साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत के प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला फूंका है।
नक्सलियों ने करीब 5 मिनट 26 सेकंड का वीडियो जारी किया है। यह वीडियो बस्तर के किस इलाके में शूट किया गया है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि हथियारबंद वर्दीधारी नक्सली अमेरिकी राष्ट्रपति, इंडिया और इजराइल के प्रधानमंत्री का पुलता खड़ा कर रहे हैं। इन पुतलों की ऊंचाई करीब 6-6 फीट है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur