Breaking News

रायपुर@चिकित्सकों ने कहा,नंदकुमार बघेल को बे्रन और स्पाइन की समस्या

Share


रायपुर,20 नवम्बर 2023 (ए)।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता बीमार हैं। उनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाल ही में पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान एक तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर की।
मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल (89) को ब्रेन और स्पाइन से सम्बंधित पुरानी बीमारी है। डायबिटीज की भी परेशानी है। रायपुर के श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर को तबीयत अधिक बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि दिमाग में खून का थक्का जमा था। उन्हें निमोनिया था और पूरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था, जिसे सेप्टिसिमिया कहते हैं, जिसकी वजह से नंद कुमार बघेल बिस्तर पर पड़ गए। इन्हे वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी। अभी वे लगभग एक माह से बिस्तर में है, हालांकि उनकी बीमारी में इलाज के कारण अब थोड़ा सुधार आया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply