फेसबुक पर लाइव आकर महिला प्रत्याशी ने गोपाल भार्गव पर लगाया हत्या करवाने का आरोप
भोपाल,19 नवम्बर 2023 (ए)। मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि रहली से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति पटेल के घर पर हमला हुआ है। उनकी गाडç¸यों में तोड़फोड़ की गई है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उपद्रवी हाथों में डंडे लेकर गाडç¸यों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गढ़ाकोटा के गुंजौरा तिराहा पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और उसके समर्थकों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने कांग्रेसियों की गाडç¸यों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में तीन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से एक को सागर रेफर कर दिया गया है। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर कलेक्टर व एसपी भी पहुंच गए। एहतियात के तौर पर वहां 100 से अधिक पुलिस के बल को तैनात किया गया है। हमले का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उपद्रवी हाथों में डंडे लेकर गाडç¸यों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फेसबुक पर लाइव आकर लगाया आरोप
ज्योति पटेल ने फेसबुक लाइव आकर भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव पर हमला करवाने का आरोप लगाया। ज्योति ने अपने इस वीडियो में गोली चलाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने और उनके लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए। साथ ही खुद की हत्या होने की आशंका भी जाहिर की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur