Breaking News

मुंबई,@आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज

Share


मुंबई में गैर कानूनी तरीके से किया था पुल का उद्घाटन


मुंबई,18 नवम्बर 2023 (ए)।
आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मुंबई के जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की रात में अवैध तरीके से आदित्य ठाकरे और अन्य नेताओं ने ब्रिज को खोल दिया था। बता दें कि आदित्य ठाकरे ने लोअर परेल के डीलाइड रोड ब्रिज का उद्घाटन किया था, हालांकि बीएमसी के अधिकारियो का कहना है कि ब्रिज का काम अभी बाकी है और उससे पहले ही ब्रिज को खोल दिया।
आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे, सचिन अहीर, पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर और पूर्व महापौर श्रीमती स्नेहल आंबेकर 15 से 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के साथ ब्रिज पर पहुंचे थे और गैर कानूनी तरीके से ब्रिज का उद्घाटन कर दिया था। ब्रिज बीएमसी के अनुमति के बिना खोला गया जो यातायात के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था। ब्रिज के उद्घाटन के एक दिन बाद 17 नवंबर को बीएमसी ने जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत की। बीएमसी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बीएमसी के अधिकारी पुलिस स्टेशन में ही मौजूद थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह

Share नई दिल्ली,22 सितम्बर 2026 । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार …

Leave a Reply