Breaking News

अलीगढ़,@रातोंरात बन गया करोड़पति

Share


अकाउंट में आ गए 4.78 करोड़


अलीगढ़,14 नवम्बर
2023 (ए)। अलीगढ़ के भुजपुरा का निवासी असलम दो दिन में करोड़ पति हो गया। उसके अकाउंट में अचानक 4.78 करोड़ रुपए आए. और वह रातों-रात करोड़ पति बन गया. दरअसल असलम के पास दों अकाउंट थे।
असलम के खाते में दो दिनों में 4.78 करोड़ रुपए आ गए हैं. रुपए आने के मैसेज देख युवक दंग रह गया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बैंक को भी जानकारी दी है. बताया है कि यह रुपए उसके नहीं हैं।
जिसमें अचानक 4.78 करोड़ रुपए आए. एक आईडीएफ सी और दूसरा यूसीओ बैंक खाता है. लेकिन इतना पैसा देख असलम हैरान होकर आईडीएफ सी और यूसीओ मैनेजर से लिखित शिकायत की. ऐसे में असलम के द्वारा आईडीएफ सी और यूसीओ मैनेजर को शिकायत लिखने के बाद, मामले को नजदीकी थाने में भी शिकायत की।
भुजपुरा के असलम का आईडीएफसी बैंक में उसका खाता है। 11 नवंबर से उसके बैंक खाते में रुपए आने शुरू हो हुए खाते में 4 करोड़ 78 लाख रुपए आ चुके हैं। असलम के अनुसार, उसके दो अकाउंट हैं। एक आईडीएफ सी और दूसरा यूसीओ बैंक में. दोनों खाते में करीब 4.78 करोड़ रुपए आए हैं। ये रुपए किसके हैं, उसे इसकी जानकारी नहीं है। बैंक में भी इसके बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन वहां भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई।
असलम के अनुसार, बैंक खाता फ्रीज होने से 4.78 करोड़ रुपयों के साथ ही उसकी अपनी मेहनत की कमाई भी बैंक में फ्रीज हो गई है। उसने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर फोन किया है. बताया कि उसका आईडीएफसी बैंक में एकाउंट है। पहले इसी एकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए. इसके बाद यूको बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply