Breaking News

रायपुर,@वॉलफ ोर्ट ग्रूप के ठिकानों पर आईटी की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

Share

50 से अधिक आयकर अधिकारी कर रहे दस्तावेजों की जांच
रायपुर,05 नवम्बर 2023(ए)। प्रदेश में चुनावी हलचल के बीच इनकम टैक्स विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में शुक्रवार से जारी की गई छापे की कार्रवई का दायरा बढ़ा दिया है. वॉलफोर्ट ग्रूप और उसके सहयोगियों के करीब 16 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही हैं।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वॉलफोर्ट के हेड ऑफिस मुंबई और नागपुर में जारी है. दिल्ली से करीब 50 आयकर अधिकारी समेत 10 लोकल अधिकारी छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और खातों की जांच कर रहे हैं. कई स्थानों पर नगदी जब्ती की भी सूचना मिल रही है.उल्लेखनीय है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दिल्ली टीम ने कल रायपुर ब्लास्ट के संचालक संजय चौधरी, वॉलफोर्ट ग्रूप के अनिल पारख समेत सीए अमिताभ अग्रवाल और सीए जौहरी के ठिकानों पर छापा मारा था.


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply