Breaking News

रायपुर,@झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी छत्तीसगढ़ को लेकर आश्वस्त

Share


आराम से बन रही भाजपा की सरकार
रायपुर,05नवम्बर 2023(ए)। झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी आराम से सरकार बना रहा है.कोंडागांव विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाल भाई जी देसाई के ‘रंगा-बिल्ला’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को वर्षों तक लूटा, इसलिए लूट ही दिखता है. मोदी जी ने जब से कहा है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा. तब से सबका पसीना छूट रहा है. राहुल गांधी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो कुछ भी बोलते रहता है, इसलिए कांग्रेस का इस बार सूपड़ा साफ है. राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि राहुल गांधी दौरा नहीं, पिकनिक करते हैं. राहुल गांधी को देश की जनता ने 2014 में रिजेक्ट कर दिया था.


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply