Breaking News

कोलकाता@ईडी ने बंगाल मंत्री के करीबी आटा मिल मालिक के दफ्तरों व आवास पर की छापेमारी

Share


कोलकाता,04 नवम्बर 2023 (ए)।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी करोड़ों रुपये का राशन वितरण मामले में शनिवार को एक आटा मिल मालिक के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रहे हैं, जिसे पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी विश्वासपात्र बताया गया है।आरोप लगाया गया है कि आटे का एक हिस्सा, जो उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से बेचा जाना था, उसे हटा दिया गया और खुले बाजार में प्रीमियम मूल्य पर बेच दिया गया। ईडी के अधिकारी राधाकृष्ण फ्लोर मिल के मालिक मंटू दास से भी पूछताछ कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply