सुकमा,03 नवम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। पहले चरण का मतदान नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर संभाग के 12 सीटों पर होना है। अब चुनाव से पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के मकसद से नक्सली लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी बीच देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। बता दें कि बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है।नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। अब देखना होगा कि 7 तरिख को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur