Breaking News

कोटा@कोटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह

Share


कोटा,02 नवम्बर 2023 (ए)।
भाजपा ने बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। दिलीप सिंह जूदेव के दो पुत्रों शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव और युद्ध वीर सिंह जूदेव की मौत के बाद दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के ऊपर है। वह अपने पिता की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ के साथी झारखंड उड़ीसा जैसे राज्य में ऑपरेशन घर वापसी के जरिए 10000 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं। इस अभियान के तहत वे गांव गांव में घूम कर हिंदू धर्म से अन्य धर्म में जा चुके लोगों के पैर धोकर हिंदू धर्म में वापस लाते हैं।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री भी है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कोटा विधानसभा से वर्तमान में जनता कांग्रेस की रेणु जोगी विधायक हैं। ज्ञातव्य है कि जूदेव परिवार व जोगी परिवार की पुरानी राजनैतिक प्रतिस्पर्धा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply