Breaking News

नई दिल्ली@महुआ मोइत्रा संसद की एथिक्स कमेटी के सामने होंगी पेश

Share


नई दिल्ली,02 नवम्बर 2023 (ए)।
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा कथित कैश फॉर म्ेरी मामले में गुरुवार को संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी। मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। उन्हें एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, तृणमूल नेता ने कमेटी को पत्र लिख कर कहा था कि वो 31 अक्टूबर को उपस्थित नहीं हो सकतीं। फिर उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
मोइत्रा ने बुधवार को एथिक्स कमेटी को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से जिरह करने की मांग की थी।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों की जांच एथिक्स कमेटी कर रही है कि मोइत्रा ने कारोबारी हीरानंदानी के कहने पर गौतम अडानी को लेकर लोक सभा में सवाल पूछने के लिए नकद और गिफ्ट लिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply