सूरजपुर,@राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु दो नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

Share

पात्र खिलाड़ी कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

सूरजपुर,31 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार के पुरस्कृत पात्र खिलाडि़यों, संस्थाओं, प्रशिक्षकों व विश्वविद्यालयों के पात्र आवेदकों से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन मोड में आवेदन आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु जिले के पात्र खिलाड़ी अपना आवेदन निर्धारित पोर्टल स्रड्ढह्ल4ड्डह्य-ह्यश्चशह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर 02 नवंबर 2023 तक ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है साथ ही संपर्क नंबर- 01123387432 पर भी संपर्क कर सकते है।


Share

Check Also

बीजापुर@नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार

Share कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद बीजापुर,27 अप्रैल 2024 (ए)। जिले में चलाये जा रहे …

Leave a Reply

error: Content is protected !!