Breaking News

बेंगलुरु@भीषण आग में 40 से ज्यादा बसें जलकर खाक

Share


बेंगलुरु,30 अक्टूबर 2023 (ए)।
बेंगलुरु से भीषण आग लगने की खबर आ रही है। यहां पार्किंग में खड़ी कई बसें आग की चपेट में आ गई। वीरभद्र नगर के पास आज सोमवार को एक पार्किंग में भीषण आग लगने से 40 से ज्यादा बसें जलकर खाक हो गई है।
आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। बस स्टैंड के पास ही पार्किंग है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इस बीच आग की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई बसें धूं-धूं कर जलती नजर आ रही हैं। वहीं, आग के लपटों के साथ आसमान में काला धुआं उठते हुए दिखाई दे रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply