Breaking News

जयपुर@कार और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Share


जयपुर,29 अक्टूबर 2023 (ए)।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब परिवार एक समारोह से घर लौट रहा था।
एसएचओ वेद पाल ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साठ साल के परमजीत कौर, खुशविंदर सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, बेटा मनजोत सिंह और 36 साल के रामपाल उसकी पत्नी रीना एवं बेटी रीता के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान आकाशदीप सिंह और मनराज कौर के रूप में हुई है, जिसको बीकानेर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। एसएचओ पाल ने आगे कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply