सूरजपुर,29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। पुलिस चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ आरोपी को खोपा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उमेश्वरपुर निवासी राजेश की बाइक क्रमांक सीजी 15 डी वाई 6184 को अज्ञात चोर द्वारा साप्ताहिक बाजार तारकेश्वरपुर से 27 अक्टूबर को चोरी कर ली गई थी। राजेश ने मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी सलका उमेश्वरपुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक युवक खोपा में बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच के संदेही को हिरासत में लेकर बाइक के संबंध में पूछताछ की तो वह चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी सेवक दास ऊर्फ सागर पिता मोहन दास उम्र 21 वर्ष निवासी कुरूद थाना आरंग जिला रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी संदीप सिंह, विक्रम सिंह, मनोज जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह पोर्ते, पीतांबर, विजय महंत, सैनिक रविंद्र सिंह सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur