Breaking News

रायपुर@भूपेश 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन तब साथ होंगी प्रियंका

Share


रायपुर,25 अक्टूबर 2023 (ए)।
सीएम भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। बता दें विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए कांग्रेस नेताओं का प्रचार और तेज होगा।
क्योंकि 30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी दुर्ग आएंगी। ष्टरू भूपेश की पाटन विधानसभा से नामांकन दाखिल करते वक्त प्रियंका भी मौजूद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के 6 कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरने वाले हैं। सीएम भूपेश बघेल 8 जिलों का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान सीएम कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। प्रचार अभियान के तहत प्रियंका आमसभा को भी सम्बोधित करेंगी।
26 अक्टूबर को सीएम बलौदाबाजार और राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। 27 अक्टूबर को सीएम बघेल सरगुजा और रायगढ़ जाएंगे। 30 अक्टूवर को सीएम दुर्ग और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply