सूरजपुर,25 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बुधवार को जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार भूलन सिंह मरावी ने अपना नामांकन दाखिल किया,वही 9 लोगो ने नामांकन पत्र लिया है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के लिए 02, भटगांव के लिए 05 एवं प्रतापपुर के लिए 02 व्यक्तियों ने फार्म लिया है।जिसमे प्रेमनगर से वीरेंद्र जायसवाल व कु. कोतमा चक्रधारी भटगांव से मोतीलाल पैकरा,लक्ष्मी राजवाड़े, रामनारायण पाटले,धर्मेंद्र कुमार,आलम सिंह व प्रतापपुर से आशा देवी व सीता राम पंडो शामिल है।प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार भूलन सिंह मरावी व गणेश राम उर्रे ने नामांकन दाखिल किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur