Breaking News

रायपुर@30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में

Share


रायपुर,23अक्टूबर2023(ए)। प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को दुर्ग पहुंचेंगी। यहां वह सीएम भूपेश बघेल के नॉमिनेशन कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका संभवतः यहां जनसभा को भी सम्बोधित कर सकती है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेत्री दुर्ग जिले के 6 कांग्रेस प्रत्याशियों नामांकन रैली में शामिल होंगी।
उम्मीदवारों के नाम का तय होने बाद अब नामांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के सीटों में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल किये जा रहे है जबकि हाईप्रोफाइल सीटो पर नॉमिनेशन के लिए दिल्ली से बड़े नेता खुद पहुंच रहे है।
पिछले दिनों पूर्व सीएम डॉ रमन और अरुण साव के नामांकन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिश्व सरमा प्रदेश प्रवास पर थे तो वही अब कांग्रेस भी अपने शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के साथ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नॉमिनेशन के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी छत्तीसगढ़ पहुँचने वाली है। इससे जुड़ा पूरा प्रोग्राम भी तय किया जा चुका है।


Share

Check Also

कोरिया @कलेक्टर रोक्तिमा यादव पहुंचीं स्कूल, ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया गणित,शिक्षकों को सौंपी बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी

Share औचक निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा, अनुपस्थित विद्यार्थियों पर जताई नाराजगी-रवि सिंह-कोरिया,19 …

Leave a Reply