Breaking News

चेन्नई@कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर किया हमला

Share


अन्नाद्रमुक ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
चेन्नई 21 अक्टूबर 2023 (ए)। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक के कार्यकर्ताओं पर सरकारी आधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। अन्नाद्रमुक ने शनिवार को द्रमुक सरकार से आरोपित पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विपक्षी नेता पलानीस्वामी ने द्रमुक पर लगाया आरोप
विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने कहा कि कुछ दिन पहले तिरुचिरापल्ली में एक उप तहसीलदार और एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों पर द्रमुक के समर्थकों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अधिकारी और बैंक कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरकारी अधिकारियों पर कब हुआ हमला?
बता दें कि उप तहसीलदार और बैंक कर्मचारियों का एक दल जब 22 करोड़ रुपये लोन वसूली के सिलसिले में उधारकर्ताओं की संपत्ति को जब्त करने गया था उसी समय उन पर हमला किया गया। विरोध में राज्य राजस्व कर्मचारी संघ ने कार्रवाई की मांग करते हुए तिरुचिरापल्ली जिले में धरना दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply