Breaking News

नई दिल्ली,@रघुवर दास बने ओडिशा के नए राज्यपाल

Share


नई दिल्ली,19 अक्टूबर 2023 (ए)।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि वे गणेशी लाल की जगह लेंगे। वहीं तेलंगाना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर ये जानकारी दी है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता रहे हैं और झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। रघुवर दास 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने थे और 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद वे पांच बार से ज्यादा बार इसी सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे। उनका राजनीतिक सफर गोविंदाचार्य द्वारा बीजेपी के लिए जमशेदपुर पूर्व से तय किए गए टिकट के साथ शुरू हुआ था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply