Breaking News

नई दिल्ली,@पीएम मोदी आज करेंगे रैपिड एक्स ट्रेन नमो भारत का उद्घाटन

Share


नई दिल्ली,19 अक्टूबर 2023 (ए)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन करने जा रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लम्बे रेल सेवा का पहला फेज़ बनकर तैयार है। इस रेल का नाम ‘नमो भारत’ है।
इसके प्रथम चरण में साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक, यानी 17 किलोमीटर के रास्ते को ही खोला जाएगा। जिसमें कुल पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। ट्रेन को इस दूरी को तय करने में 15-17 मिनट का समय लगेगा।
30,274 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रही इस परियोजना का गलियारा 82 किलोमीटर लंबा होगा, यह दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम तक फैला होगा। मेल एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ और दिल्ली के बीच डेढ़ घंटे और लोकल ट्रेन में दो घंटे का समय लगता है, लेकिन रैपिड रेल में केवल 55-60 मिनट लगेंगे।
रैपिडएक्स रेल में झुकने वाली सीटों और खिड़कियों के अलावा हाई-टेक कोचों में डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है। यात्री किसी भी समय ट्रेन का अपना रूट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर चल रही ट्रेन की मौजूदा स्पीड का भी पता लगाया जा सकेगा। हर एक रेक में छह कोच, एक प्रीमियम और पांच स्टैंडर्ड होंगे। स्टैंडर्ड कोचों में से एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। रैपिड रेल में 50त्न से ज्यादा महिला कर्मचारी होंगी। साथ ही दिल्ली और मेरठ के बीच रहने वाले लोगों को ही नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply