Breaking News

नई दिल्ली,@केंद्र सरकार ने इन 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट

Share


78 दिनों का बोनस देने का किया ऐलान


नई दिल्ली,
18 अक्टूबर 2023 (ए)। केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तयौहारी सीजन में बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है। प्रत्येक रेलकर्मी को मिलने वाला बोनस 17951 रुपए होगा। इसका लाभ 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस प्रोडक्टिविटी और मोटिवेशन बढ़ाने के लिए रेलवे के सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है।


पीएलबी भुगतान को मिली मंजूरी


बता दें कि रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेलवे कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के पीएलबी भुगतान को मंजूरी दी है। 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने 1509 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6.5 बिलियन यात्रियों को ले जाया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply