मुंबई ,15 अक्टूबर 2023 (ए)। मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की शिकार बस में कुल 35 लोग सवार थे।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात करीब 1.15 बजे हुई जब यात्री बस तीर्थयात्रा के बाद बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रही थी। अधिकारी ने कहा, ‘ट्रक बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ देर के लिए रुकी थी। अचानक बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।’
पीडि़त बुलढाणा में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह पर तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घरों को जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur