Breaking News

नई दिल्ली@तेल अवीव से 274 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची चौथी फ्लाइट

Share


केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया स्वागत


नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2023 (ए)।
इजरायल और हमास के बीच जारी घमासान युद्ध की वजह से वहां फंसे भारतीयों का स्वदेश लौटना जारी है। भारत सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत रविवार सुबह 274 नागरिकों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी चौथी उड़ान के भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।भारतीय समय के अनुसार देर रात तेल अवीव से यह उड़ान रवाना हुई थी। इसके पहले 212, 235 और 197 लोगों को लेकर तीन उड़ाने तेल अवीव से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इन उड़ानों में उन्हीं नागरिकों को लाया जा रहा है, जो वहां से भारत लौटना चाहते हैं।
इस बीच टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। हालांकि वहां फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए अपनी विशेष उड़ानें संचालित करती रहेगी। वहां के लिए एयर इंडिया की हफ्ते में पांच निर्धारित उड़ानें संचालित होती हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply