Breaking News

दंतेवाड़ा,@मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं

Share


दंतेवाड़ा,10 अक्टूबर 2023 (ए)।
भाजपा विधायक रहे दिवंगत भीमा मंडावी की बेटी का कसक भरा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने भाजपा के टिकिट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए कह रही हैं कि मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं रही। दीपा ने कहा है कि पापा ने भाजपा के लिए जान दे दी. उनके अधूरे काम को पूरा करने घरेलू महिला (मम्मी) ने कदम रखा. पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है. उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई. बता दें कि विधायक भीमा मंडावी लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली विस्फोट में मारे गए थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

Share बढ़ते बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद, विरोध फॉर्म भरवाकर दर्ज कराया असंतोष-संवाददाता-बैकुंठपुर …

Leave a Reply