Breaking News

महाराष्ट्र@अर्श से फर्श पर पहुंचा टमाटर

Share


सही दाम न मिलने पर मुफ्त बांटने लगे किसान


महाराष्ट्र ,07 अक्टूबर 2023(ए)।
इस साल टमाटर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है और आए दिन सुर्खियों में आ रहा है। कभी टमाटर के भाव 300 रुपये के पार पहुंच जाते हैं तो कभी मंडियों में 10 रुपये प्रति किलो से भी कम कीमतें हो जाती है। इसी कड़ी में टमाटर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, महाराष्ट्र के लातूर जिले के मुरुड़ गांव में किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते गुस्साए किसानों ने अपने टमाटर को मुफ्त में ही बांटना शुरू कर दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।दरअसल, दो महीने पहले टमाटर के बढ़ते रेट को देखकर किसानों ने मार्केट में अच्छा भाव मिलने की उम्मीद से टमाटर के उत्पादन पर जोर दिया, लेकिन अब टमाटर की मार्केट में आवक इतनी बढ़ गई है कि लातूर के मार्केट में हर दिन 5000 कैरेट टमाटर की आवक हो रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply