Breaking News

सुकमा@नक्सलियों का प्लान किया फेल

Share


सुकमा,06 अक्टूबर 2023(ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया हैं। बता दें कि सुरक्षा कर्मी के जवानों ने बरामद दो आईईडी बमों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, जिला सुरक्षा बल के कैंप बड़े सेट्टी एवं चिंतलनार से डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और जिला बल के जवान संयुक्त रूप से नक्सल अभियान पर निकले थे।
इस दौरान बगड़ेगुड़ा और इत्तापारा के समीप नक्सलियों द्वारा जवानों को हानि पहुंचाने की नियत से लगाए गए दो आईईडी बम बरामद किए गए। इसके बाद जवानों ने सुरक्षा पैमानों का पालन करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ मौके पर ही आईईडी विस्फोट कर नष्ट कर दिया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply