Breaking News

नईदिल्ली,@अमित अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति को मिला एक साल का एक्सटेंशन

Share


नईदिल्ली,03 अक्टूबर 2023 (ए)।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यूनिक आईडेंटि फिकेशन ऑफ इंडियाके सीईओ के रूप में छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अमित अग्रवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 2 नवंबर 2023 से एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यानी 2 नवंबर 2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अग्रवाल (यूआईडीएआई) के सीईओ रहेंगे। अग्रवाल 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।इसी तरह एसीसी ने कानून मंत्रालय के विधायी विभाग में सचिव रीता वशिष्ठ को 2 अक्टूबर 2023 से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक यानी 31 जुलाई 2025 या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन में अस्थायी रूप से अपग्रेड कर कानून मंत्रालय के केंद्रीय एजेंसी अनुभाग के प्रभारी के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply