प्रतापपुर, 03 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम व लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित हुआ ।
यात्रा प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकलपुर से ग्राम पंचायत खडगांव तक निकली? महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस भरोसा यात्रा में विधायक माननीय डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम मुख्य रूप से शामिल रहे।
यात्रा में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बड़ी संख्या के साथ पैदल यात्रा खडगांवा पहुंची। यात्रा के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक जगह-जगजगहों पर होते हुए छाीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया. यात्रा के दौरान कई जगह सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा समारोह को संबोधित करते हुए प्रतापपुर विधायक एवं अध्यक्ष स्टेट प्लानिंग कमिशन डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयकारा लगाते हुए अपना उद्बोधन प्रारंभ किया।. जिसमें उन्होने छाीसगढ़ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए शिक्षा, सड़क एवं विकास कार्यों को बताते हुए जीर्णोद्धार के बारे में बताया. पट्टा वितरण पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पट्टा वितरण कानून लाने के लिये कड़ी मेहनत की गई. अभी जिनका नाम आ गया है और जिनका नही भी आया है आगे उनका नाम जोड़ा जायेगा और सभी को पट्टा वितरण किया जायेगा. अभी लगभग पंद्रह हजार हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया जा रहा है। तथा शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में प्रतापपुर क्षेत्र में विकास की निरंतर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है हर विकास कार्य कोटी दुर्गति से किया जा रहा है सभा में आये लोगों का अभिवादन करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार जब तक रहेगा विकास की गंगा बहेगी।
लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सिंह देव मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्या सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिवभजन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का में स्मरण करते हुए उनके जीवन को सत्य अहिंसा एवं समर्पण बताते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा के ऊपर प्रकाश डाला इतिहास में कांग्रेस नेताओं द्वारा देश के लिए बलिदान को याद करते हुए सभा को संबोधित किया. कांग्रेस की भरोसा यात्रा को प्रदेश में सरकार पर जनता का भरोसा बताया. आगे उन्होंने प्रदेश में उनके द्वारा कराये गये कार्यों को बताते हुए फिर से कांग्रेस की एक बार सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा.। कई वक्ताओं ने भी उद्बोधन किए। भरोसा यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी व लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने की।इसमें प्रमुख से रघुनाथनगर लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, मां महामाया शक्कर कारखाना अध्यक्ष विद्या सागर आयाम, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, बीजू दाशन, हरिहर यादव, जनपद अध्यक्ष जगत आयाम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चौबे, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता बनवारी लाल गुप्ता त्रिभुवन सिंह प्रियंकल तिवारी, सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण सहित आम जनता नेता गढ़ उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur