Breaking News

नई दिल्ली@1.77 करोड़ रुपये के सोने के साथ चार गिरफ्तार

Share


नई दिल्ली,02 अक्टूबर 2023(ए)।
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.77 करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलोग्राम सोना बरामद किया।
एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि सभी चार आरोपी 29 सितंबर को दुबई से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
अधिकारी ने कहा, उनके पास से 1.77 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 3 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जो मलाशय और नी कैप (घुटने के ढक्कन) में छिपाया गया था।
अधिकारियों ने कहा, बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्रियों को बाद में सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की आगे की जांच जारी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply