Breaking News

हापुड़ @बिना शादी के गर्भवती हुई युवती

Share


भाई और मां ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया


हापुड़ ,29 सितम्बर 2023 (ए)।
यूपी के हापुड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती को उसके परिजनों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। जानकारी के मताबिक युवती के प्रेग्नेंट होने पर उसके सगे भाई व मां ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में युवती 70 फीसदी तक जल गई। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि पूरी घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की है। जहां एक 23 वर्षीय युवती का अपने गांव के एक युवक से सबंध था। इसी बीच युवती प्रेग्नेंट हो गई। जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो वो भड़क उठे। उन्होंने उसकी जांच कराई तो प्रेग्नेंसी वाली बात सच निकली। जिसके बाद घरवालों ने युवती को जंगल में ले जाकर जिंदा जलाने के इरादे से उसे आग के हवाले कर दिया। आग से बुरी तरह झुलसी युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply