Breaking News

नई दिल्ली@रमेश बिधूड़ी को नफरत फैलाने का मिला इनाम

Share


राजस्थान में चुनावी जिम्मेदारी देने पर दानिश अली ने कसा तंज…
दानिश अली का भाजपा पर हमला
अली बोले-भाजपा ने बिधूड़ी को पुरस्कृत किया


नई दिल्ली,28 सितम्बर 2023 (ए)।
भाजपा ने विवादित टिप्पणी मामले में घिर सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर आज बसपा सांसद दानिश अली ने बिधूड़ी और भाजपा पर निशाना साधा है। दानिश ने कहा कि नफरत फैलाने वाले को भाजपा ने पुरस्कृत किया है।


भाजपा का असली चेहरा उजागर


दानिश अली ने कहा कि भाजपा ने अपना असली चरित्र दिखा दिया है। हालांकि, अली ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन और संविधान की परंपराओं के अनुरूप बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।


बिधूड़ी ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी


पिछले गुरुवार को संसद में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर निशाना साधते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बिधूड़ी ने दानिश को आतंकी तक कहा था, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। दानिश ने और क्या कहा दानिश अली ने बिधूड़ी को टौंक की जिम्मेदारी मिलने पर कहा,अमरोहा से सांसद दानिश ने कहा कि यह भाजपा की गलतफहमी है कि वे ऐसे लोगों को बढ़ावा देकर हिंदुओं के वोट पा लेगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह

Share नई दिल्ली,22 सितम्बर 2026 । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार …

Leave a Reply