Breaking News

रायपुर@माना एयरपोर्ट पर फिर से टैक्सी बुकिंग एजेंट युवतियों ने की मारपीट

Share


रायपुर,27 सितम्बर 2023 (ए)।
राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर ट्रेवल्स संचालकों की युवतियों ने एक बार फिर मारपीट की। इन युवतियों और टैक्सी चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी दो ट्रेवल एजेंसियों की युवतियां, पैसेंजर बुकिंग के लिए झगड़ती थी। और अब वह ,अन्य टैक्सी संचालकों से भी विवाद, और मारपीट करने लगी हैं। इनके खिलाफ थाने में मामले भी दर्ज हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply