Breaking News

श्रीनगर @बारामूला में सुरक्षा बलों ने हथियारों के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा

Share

श्रीनगर ,26 सितंबर2023 (ए)।जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने हथियारों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर द्वारा बारामूला के वाइज़र में एक मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित की गई थी। सेना ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, एक संदिग्ध व्यक्ति को एक पिस्तौल और अन्य युद्ध जैसे सामान की बरामदगी के साथ पकड़ा गया है। मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply