Breaking News

नई दिल्ली @राजनाथ सिंह ने स्वास्तिक बना सी-295 एयरक्राफ्ट वायुसेना को सौंपा

Share


एचएस-748 एवरो को करेगा रिप्लेस


नई दिल्ली ,25 सितम्बर 2023 (ए)।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर स्वास्तिक बनाकर उसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर भारतीय संस्कृति के तहत विधिवत पूजा व मंत्र उच्चारण के बीच यह विमान भारतीय वायु सेवा में शामिल किया गया। सी-295 एयरक्राफ्ट भारतीय वायु सेना के सबसे आधुनिकतम ट्रांसपोर्ट विमानो में से एक है।सी-295 मीडियम लिफ्ट स्ट्रैटेजिक एयरक्राफ्ट को वायु सेना के सुपुर्द करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मीडियम लिफ्ट सामरिक विमान बिना तैयार लैंडिंग ग्राउंड (अनप्रिपेयर लैंडिंग ग्राउंड) से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply