Breaking News

सूरजपुर,@थाना जयनगर पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआडि़यों को पकड़ा, 26300 रूपये किया जफ्त

Share

सूरजपुर,25 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कार्यो एवं जुआ खेलने वालों पर लगातार थाना-चौकी के पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में बीते रात्रि को जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पण्डोनगर में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पांचू, गौतम मण्डल, ठाकुर बाईन, गोपी राजवंशी व सुधानो मण्डल को पकड़ा जिनके कजे व जुआ फड से 26300 रूपये जप्त कर इन सभी के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई रघुवंश सिंह, वरूण तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुर्वा व सैनिक नोहर सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बिलासपुर@Bilaspur News : स्वच्छता जन-आंदोलन बने, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सावित्री ठाकुर

Share 11 जून 2026। पुराना बाजार सकरी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर …

Leave a Reply