Breaking News

कोरबा@प्रदेश में विकास का कमल खिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा : डॉ.राजीव

Share

कोरबा,20 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। भाजपा ने प्रदेश में परिवर्तन यात्रा विकास का कमल खिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 16 लाख लोगों को छत दिलाने, शराब घोटाला से मुक्ति दिलाने, धर्मांतरण व आपराधिक घटनाओं, नक्सलियों के टारगेट किलिंग से मुक्ति दिलाने , वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के नाम पर प्रदेश में घोटाला किया गया , युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने को लेकर यह परिवर्तन यात्रा निकाला जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने जनता से करबद्ध निवेदन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, घोटाला व माफिया राज से त्रस्त हो चुकी है जिसके लिए अब जनता प्रदेश में परिवर्तन चाह रही है।
उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा की शुरूआत दो चरणों में हुई है। पहला 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से और दूसरा 16 सितंबर को जशपुर से शुरू हुई है। ,परिवर्तन यात्रा 27 को बिलासपुर पहुंचेगी जहां दोनों यात्राओं का समागम के साथ वृहद आम सभा आयोजित किया जाएगा। जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर सुबह 10.30 बजे पालीतानाखार विधानसभा क्षेत्र के पसान पहुंचेगी। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह 11 बजे लैंगा में आमसभा आयोजित है। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री व होशियारपुर सांसद सोमप्रकाश होंगे। तत्पश्चात यात्रा दोपहर 1.15 बजे कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बिंझरा पहुंचेगी साथ ही कसनिया से बाइक रैली निकाली जाएगी वहीं कटघोरा मीनाबाजार में आम सभा आयोजित किया गया है। कटघोरा से यात्रा छुरी पहुंचेगी जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कोरबा विधानसभा के आगमन पर दर्री में स्वागत और घंटाघर में आम सभा के बाद रात्रि विश्राम कोरबा में ही होगा। अगले दिन 22 सितंबर को सुबह 8.30 बजे समाज प्रमुखों से चर्चा की जाएगी। मंदिर दर्शन के बाद कोरबा विधानसभा क्षेत्र से यात्रा रामपुर विधानसभा के लिए निकलेगी। जहां उरगा, नोनबिर्रा और भैसमा में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान हाईस्कूल मैदान करतला में आम सभा आयोजित किया गया है। दोपहर 12.45 बजे कुदमुरा से यात्रा रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। प्रेसवार्ता में कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री के घोषणाओं को मैं करूंगा पूरा: लखनलाल
भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल 15 साल से विधायक हैं, 05 साल से प्रदेश में मंत्री हैं तब उन्होंने विकास कार्य नहीं किया अब विदाई की बेला में समाज के लिए घोषणाएं कर रहे हैं। इतनी जल्दी में घोषणाएं पूरी नहीं हो सकती। जयसिंह अग्रवाल केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्योंकि इतने कम समय में राजस्व मंत्री की घोषणाएं पूरी नहीं हो सकती। जनता का आशीर्वाद मिला तो विधायक बनकर उनकी घोषणाओं को मैं पूरा करूंगा। उन्होंने राजस्व मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार धन बल और जनबल की लड़ाई है और जनता जनबल को अपना आशीर्वाद देगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply