Breaking News

दंतेवाड़ा,@मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया

Share


दंतेवाड़ा,20 सितंबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. दरभा डिविजन के हार्डकोर नक्सलियों से नहाड़ी के जंगलों में पुलिस फोर्स की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। जंगलों में पुलिस का सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है. एएसपी आरके बर्मन ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के नहाड़ी में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में दो माओवादियों को पुलिस ने मार गिराया है. दोनों माओवादियों के शव को बरामद कर लिया गया है. एएसपी आरके बर्मन ने बताया अभी पुलिस पार्टी सर्च कर रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply