दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात
नवजात के शव को लेकर पिता पहुंचा थाने, आरोपी अरेस्ट
कटनी,19 सितम्बर, 2023(ए)। मध्यप्रदेश में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस बार मामला कटनी जिले का है, जहां आरोपी ने युवती को फंसाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने के बाद गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद मामला का खुलासा हुआ। पिता नवजात के शव को लेकर थाने पहुंचा तब स्लीमनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मरे बच्चे को जन्म देने के बाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाना अंतर्गत लखनवारा गांव का है जहां पर सलमान नामक युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की गर्भपात कराया तो पिता को इसकी जानकारी लगी। उन्होंने नवजात (भ्रूण) के शव को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि पीडç¸त द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बताया गया है कि 10 मार्च को युवती देवरी गांव गई हुई थी जहां उसकी मुलाकात सलमान खान नामक युवक से हुई थी। मुलाकात के बीच आरोपी ने नाम बदल कर प्रेम जाल में पीडç¸ता को फंसा कर दुष्कर्म किया। अपना नाम सलमान कुशवाहा बताया था। लड़की जब गर्भवती हो गई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला पंजीबद्ध कर भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur