Breaking News

सूरजपुर,@यातायात नियम का उल्लघंन करने पर 1534 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

Share

सूरजपुर,18 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में यातायात व थाना-चौकी की पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों पर लगातार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में विगत 1 से 17 सितम्बर 2023 तक जिले के थाना-चौकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 1534 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 4 लाख 66 हजार रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। वहीं 1 मामले में शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही कर चालान न्यायालय पेश किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश भी दिया जा रहा है।


Share

Check Also

बिलासपुर@Bilaspur News : स्वच्छता जन-आंदोलन बने, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सावित्री ठाकुर

Share 11 जून 2026। पुराना बाजार सकरी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर …

Leave a Reply