पटना,18 सितम्बर 2023 (ए)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आपने पत्रकारों के सवाल पर या विधानसभा में कई बार भड़कते या गुस्साते हुए देखा होगा लेकिन सोमवार को पटना में उनका बेहद अलग अंदाज नजर आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पटना में जब सीएम नीतीश कुमार से एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने पीछे मुड़कर अपने साथ खड़े मंत्रियों में पहले अशोक चौधरी को ढूंढा और फिर गर्दन पकड़ कर उन्हें खींचकर जबरन मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया. नीतीश कुमार की इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया को देखकर वहां मौजूद पत्रकार और मीडियाकर्मी भी हैरान हो गए.
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. पटना में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पड़कर उन्हें मीडियावालों के आगे कर दिया. नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का गर्दन पकड़कर उन्हें आगे करते हुए कहा कि हमारे यहां भी एक पुजारी हैं, जो टीका लगाते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur