Breaking News

मुंगेली@महिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड,विभाग ने की कार्रवाई

Share


मुंगेली,17 सितम्बर 2023 (ए)।
शिक्षकों के एरिया इस राशि को भुगतान नहीं करने वाली मुंगेली की महिला डीईओ सविता राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। सविता राजपूत मुंगेली जिले की जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। इसी महीने 30 सितंबर को उनका रिटायरमेंट था। शिक्षक पंचायत के एरियर्स भुगतान हेतु जिला पंचायत ने उन्हे 13 जनवरी 2023 को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार 214 रुपए जारी किए थे। जिला पंचायत ने राशि पुनरआबंटित करने के पश्चात 2 फरवरी 2023, 24 फरवरी 2023,1 मार्च 2023, 13 मार्च 2023 को एरियर्स राशि का भुगतान करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाने हेतु पत्राचार किया गया। पर चार बार पत्र जारी करने के बाद 17 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बीईओ को राशि आवंटित की गई। लेट से राशि आवंटित करने के चलते शिक्षकों में एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हो पाया। सविता राजपूत को 16 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पर उन्होंने नोटिस के जवाब में सारा ठीकरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों पर फोड़ दिया। उनके जवाब को समाधानकारक न मान कर कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त शिक्षा संचालक शिक्षा बिलासपुर कार्यालय नियत किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply